शिकोहाबाद: अतिक्रमण अभियान के नाम पर गरीबों की झोंपड़ी उजाड़ीं

शिकोहाबाद। जल निकासी की समस्या को लेकर नगर पालिका द्वारा नाला सफाई अभियान चलाया गया। इसमें नाले पर झोंपड़ी डाल कर रहने वालों पर पालिका ने कार्यवाही की। उनकी झोंपड़ियों को उजाड़ कर नाले की सफाई की। लेकिन जिन लोगों ने पक्के और स्थाई नालों पर अतिक्रमण कर लिए हैं, वह पालिका प्रशासन को दिखाई नहीं देते हैं और ना ही उनसे नाला रुकता है। जब पालिका ने अभियान चलाया तो गरीब लोगों ने इसका विरोध किया, लेकिन पालिका प्रशासन और उप जिलाधिकारी ने गरीबों को कांशीराम में आवास देने की बात कह कर उन्हें संतुष्ट किया।

पालिका द्वारा नगर में नाला सफाई अभियान चलाया गया। तहसील तिराहा से लेकर स्टेशन तक नाले की तली झाड़ सफाई का कार्य जारी है। इसी के तहत शनिवार को संयुक्त चिकित्सालय के सामने नाले पर झुग्गी झौंपड़ी डाल कर जीवन यापन कर रहे गरीब लोगों से झोंपड़ी हटाने के लिए कहा गया। जब नहीं हटाईं तो शनिवार को पालिका प्रशासन जेसीबी मसीन लेकर पहुंच गया और झोंपड़ी को हटा कर नाले की सफाई का कार्य प्रारंभ कर दिया। जिसका स्थानीय लोगों ने विरोध किया।

इसके बाद उप जिलाधिकारी विवेक मिश्रा मौके पर पहुंचे और उन्होंने नाले पर झोंपड़ी डाल कर रह रहे लोगों को कांशीराम कॉलोनी में आवास देने की बात कही। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि एक रैस्टोरेंट स्वामी द्वारा पार्किंग की जगह न होने के कारण पालिका प्रशासन की मदद से झौंपड़ी हटवा कर वहां पार्किंग बनाना चाहता है। जिसकी बजह से पालिका वहां अतिक्रमण हटा रही है। जबकि उसके सामने रोड पर नाले पर पाली इंटर कॉलेज की साइड में पूरी जगह पर अवैध कब्जा है, उसे नहीं हटाया जा रहा है। लोगों के विरोध के बाद अभियान को रोक दिया गया है।

Dinesh
Dinesh

दीनेश वशिष्ठ एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहन समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव अर्जित किया है। दीनेश की विशेषता उनकी गहरी शोध क्षमता और सत्य को उजागर करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है और उनके रिपोर्ट्स ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Articles: 712