शिकोहाबाद: गृहस्थ सन्यासी खंड काव्य का लोकार्पण 29 अक्टूबर को

शिकोहाबाद। महर्षि सविता कल्याण परिषद के तत्वावधान में कवि सम्मेलन एवं काव्याभिषेकोत्सव का आयोजन 29 अक्टूबर को दोपहर दो बजे से विश्व भारती इंटरनेशनल स्कूल आवास विकास कॉलोनी में आयोजित किया जायेगा। जिसमें सालिगराम सविता की रचना गृहस्थ सन्यासी खंड काव्य का लोकार्पण किया जायेगा।

कार्यक्रम का उदघाटन पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा और अध्यक्षता डॉ. रामकैलाश यादव करेंगे। लोकार्पण वरिष्ठ कवि कृपाशंकर शर्मा (शूल) करेंगे। इसके बाद काव्य सम्मेलन का भी आयोजन किया जायेगा। जिसमें कवि अपनी कविताओं के द्वारा हास्य, व्यंग्य और श्रृगार रस के साथ वीर रस की कविताएं सुना कर जनता को आनंद पहुंचाएंगे।

Dinesh
Dinesh

दीनेश वशिष्ठ एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहन समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव अर्जित किया है। दीनेश की विशेषता उनकी गहरी शोध क्षमता और सत्य को उजागर करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है और उनके रिपोर्ट्स ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Articles: 712