शिकोहाबाद: निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरी, मिस्त्री और मजदूर घायल

शिकोहाबाद। सिरसागंज क्षेत्र अंतगर्त कठफोरी में एक निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से राजमिस्त्री और मजदूर घायल हो गये। हादसे के बाद मकान स्वामी घायलों को एंबुलेंस से लेकर अस्पताल आया। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रेफर कर दिया।

कठफोरी निवासी राहुल अपना मकान बनवा रहा है। जिस पर राज मिस्त्री संत कुमार और मजदूर के रूप में बबलू निवासी गोतपुर फरह काम कर रहा था। रविवार को काम करते समय दोपहर के समय अचानक रसोई का स्लिप के लिए ईंट निकाल रहे थे, तभी अचानक दीवार भरभरा कर गिर पड़ी, जिसमें दोनों मजदूर दब कर घायल हो गए।

हादसे के बाद मकान स्वामी और मोहल्ले के लोगों में खलबली मच गई। आनन-फानन में मकान स्वामी घायल राज मिस्त्री और मजदूर को एंबुलेंस से लेकर अस्पताल आए। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल मजदूर को फिरोजाबाद रेफर कर दिया।

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img

Related News

- Advertisement -