फिरोजाबाद: महापौर ने गौ-माता का पूजन कर लिया आर्शीवाद

-गौशाला में गोपाष्टमी पर हुआ हवन-यज्ञ, महिलाओं ने किया गौ-माता का पूजन

फिरोजाबाद। नगर की सबसे प्राचीन गौशाला गांधी पार्क चैराहे पर गोपाष्टमी के उपलक्ष में सोमवार को प्रातः से ही गौ भक्तों का गौ पूजन कार्यक्रम देर शाम तक चलता रहा। इस अवसर पर गौशाला परिसर में विधि-विधान से हवन यज्ञ किया गया। वही महापौर कामिनी राठौर के अलावा समाजिक संगठनों की महिलाओं ने गौ-माता का तिलक व आरती कर पूजन किया। साथ ही हरा चारा खिलाया।

इस अवसर पर हनुमान संस्कृत महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य शिव नारायण शास्त्री ने कहां कि गौ माता की सेवा सही अर्थो मे सनातन धर्म की धुरी है। गौ सेवा मनुष्य मात्र के मोक्ष प्रप्ति का साधन है। नगर निगम महापौर कामिनी राठौर ने कहां कि गौ माता में सभी देवताओं का वास होता है। गौ माता की सेवा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। सभी को निस्वार्थ रूप से गौ माता की सेवा कार्य करना चाहिए।

सचिव द्विजेन्द्र मोहन शर्मा ने गौ माता की सेवा को ईश्वर की सेवा बताते हुए सभी सनातन धर्म अनुयायियों से गौ सेवा कार्यों में तन मन धन से सहयोग देने की अपील की। उमाकांत पचैरी एडवोकेट ने कहा कि गौ सेवा करने से व्यक्ति के जीवन में सुख समृद्धि प्राप्त होती है, धर्म लाभ के साथ-साथ स्वास्थ्य लाभ भी प्राप्त होता है।

गोपाष्टमी कार्यक्रम में विष्णु बंसल, राकेश शर्मा, हनुमान प्रसाद गर्ग, अरुण कुमार पालीवाल, राकेश तिवारी, पंडित अशोक कुमार द्विवेदी, हरिओम वर्मा, प्रमोद राजोरिया, पुरुषोत्तम शर्मा, ओमप्रकाश वाष्र्णेय, कन्हैया तिवारी, विकास लहरी, योगेंद्र मोहन शर्मा, अश्वनी मोहन शर्मा, सुरेंद्र, सुनील वशिष्ठ आदि मौजूद रहे।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2254