फिरोजाबाद: वृंदावन के कलाकरों ने दीपावली महोत्सव में बांधा शमा

-फूलों की होली व लट्टमार होली रही आकर्षण का केंद
-संस्कार भारती के दीपावली आनंद महोत्सव में लोगों ने उठाया जमकर लुफ्त

फिरोजाबाद। संस्कार भारती द्वारा दीपावली आनंद महोत्सव का आयोजन सीबी फार्म हाउस में किया गया। महोत्सव में वृंदावन से आये कलाकारों द्वारा फूलो की होली खेली गई। जो कि मुख्य आकार्षण का केंद्र रही। वहीं संस्था द्वारा दीपमालिका सजाई गई।

हर वर्ष की भति इस वर्ष भी संस्कार भारती द्वारा दीपावली आनंद महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में वृंदावन से आये कलाकारों के द्वारा चुरूमला नृत्य, डाडिया नृत्य, मयूर नृत्य के अलावा बृंदावन व बरसाने की लटट्मार होली पर रंगारंग प्रस्तुतियां। वहीं फूलो की होली विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियां देख दर्शकों ने सराहना की। दीपावली महोत्सव में आतिशबाजी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। वहीं मेले में महिलाओं और बच्चों ने चाॅट-पकौड़ी का आनंद लिया। साथ ही बच्चों ने आतिशबाजी के साथ झूले का भरपूर आनंद उठाया। कार्यक्रम के अंत में लकी ड्रा खोल कर विजयी लोगों को पुरस्कार प्रदान किये गये।

इस दौरान देवीचरन अग्रवाल, नरेन्द्र प्रकाश, किशन कुमार, संजय प्रकश मित्तल, रविन्द्र प्रकाश, सदर विधायक मनीष असीजा, महापौर कामनी राठौर, अभिषेक मिततल चंचल, प्रवीन अग्रवाल, हरीओम वर्मा, प्रमोद कुमार, दयाशंकर गुड्डू, बृजेश पाठक आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img

Related News

- Advertisement -