फिरोजाबाद: जरूरतमंदों की सेवा से बढ़कर कुछ भी नहीं-रामनिवास यादव

फिरोजाबाद। गलन भरी सर्दी में गरीबों और असहायों लोगों को ठंड से बचाने के लिए बुधवार को ग्राम पंचायत मौढा में पूर्व सरपंच दाताराम यादव ने अपने आवास पर जरूरतमंदों लोगों को कंबल वितरण किया।

इस अवसर अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा हम सभी को करनी चाहिए। इससे बढ़कर कोई अन्य कार्य नहीं हो सकता है, अपने लिए तो हम लोग हर समय लगे ही रहते हैं। आज पूर्व सरपंच दाताराम यादव द्वारा कई दर्जन लोगों को कंबल उपलब्ध करा कर एक अच्छा काम किया गया है। जिसका अनुकरण समाज के अन्य सक्षम लोगों को भी करना चाहिए।

इस दौरान शैलेंद्र शुक्ला सरपंच, रविंद्र कुमार पप्पू पूर्व प्रधान, दिनेश चंद्र उपाध्याय, संदीप कुमार, विमलेश कुमार शुक्ला, पंकज कुमार यादव, आकाश यादव, दिनेश चंद्र बिठोलिया आदि लोग मौजूद रहे।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2254