फिरोजाबाद: महिला शक्ति ने नववर्ष 2024 का किया स्वागत

फिरोजाबाद। जायंट्स ग्रुप आफ फिरोजाबाद महिला शक्ति द्वारा फिरोजाबाद क्लब में नववर्ष 2024 का स्वागत किया। साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं को आयोजन किया गया। जिसमें महिला शक्ति की पदाधिकारियों ने बढ़-चढकर प्रतिभाग किया।

नववर्ष के अवसर पर महिला शक्ति की पदाधिकारियों ने ग्रुप की सदस्यों के लिए विभिन्न गेमों का आयोजन किया गया। महिला शक्ति की सदस्यों ने तंबोला गेम, ग्रुप गेम में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। नव वर्ष के अवसर पर रेट्रो थीम रखी गई। जिसमें गौरी बंसल, नीतू, मानसी, निहारिका आदि ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर सौम्या चैहान एवं यूनिट डायरेक्टर अनू बंसल द्वारा नव वर्ष के स्वागत के साथ-साथ नव वर्ष में आने वाली नई कार्यकारिणी का भी परिचय कराया गया।

वर्ष 2023 की अध्यक्ष पूनम गुप्ता ने बताया कि नई कार्यकारिणी 2024 की अध्यक्ष मधु गर्ग, उपाध्यक्ष प्राची अग्रवाल और राखी बंसल, प्रशासनिक निर्देशिका मोनिका रानीवाला, वित्त निर्देशिका रीना गर्ग, सहसचिव तनु माथुर एवं सह कोषाध्यक्ष शीनू अग्रवाल होगी। प्रशासनिक निर्देशिका प्राची अग्रवाल ने वर्ष भर सेवा कार्यों में तन मन धन से सहयोग करने वाले महिला शक्ति की सदस्यों को सम्मानित किया।

वित्त निर्देशिका राखी बंसल द्वारा धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की। इस अवसर पर सीमा अग्रवाल, दीपा अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, मंजू सिंह, शालू नरूला, सुषमा जैन, कल्पना राजोरिया, आशा गर्ग, रेनू अरोरा, निशा, अलका, पूजा, रेखा, प्रीति, श्वेता, रितु, राखी, अनुपम, संगति, सेल्वी, सरिता, अंजू आदि सदस्यों की उपस्थिति रही।

praveen upadhyay
praveen upadhyay

शालू एक उत्साही और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी ताजगी और नवाचार के लिए पहचानी जाती हैं। उन्होंने विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक मुद्दों पर गहरी और संवेदनशील रिपोर्टिंग की है। शालू की लेखनी की विशेषता उनकी संवेदनशील दृष्टिकोण और सटीक तथ्यों की प्रस्तुति है, जो पाठकों को घटनाओं की वास्तविकता से रूबरू कराती है।

Articles: 1160