शिकोहाबाद: वेतन विसंगति को दूर करने को सफाई कर्मचारियों ने पालिका में दिया धरना

-सफाई कर्मचारियों के धरने पर पहुंचे चेयरमैन प्रतिनिधि, समझा कर समाप्त कराया

शिकोहाबाद। नगर पालिका में तैनात ठेका सफाई कर्मचारियों ने वेतन विसंगति को लेकर पालिका परिसर में धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों के प्रदर्शन की जानकारी होते ही चेयरमैन प्रतिनिधि राजीव गुप्ता पालिका पहुंचे और उन्होंने कर्मचारियों से उनके साथ बैठ कर बातचीत की। इसके कुछ देर बात धरना समाप्त करा दिया गया।

सफाई कर्मचारी रामौतार वाल्मीकि के नेतृत्व में पालिका परिसर में धरने पर बैठ गये। उन्होंने पालिका के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। धरने की जानकारी होते ही पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि राजीव गुप्ता पालिका पहुंचे और उन्होंने कर्मचारियों से वार्ता की। इस अवसर पर कर्मचारियों ने कहा कि मक्खनपुर नगर पंचायत है, वहां पर कर्मचारियों को साढ़े नौ हजार रुपये वेतन दिया जा रहा है। जबकि पालिका में सात हजार रुपये ही दिया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि उनका वेतन बढ़ाने की बजाय कम किया जा रहा है। इस पर प्रतिनिधि ने कर्मचारियों की बात को सुना और उन्हें आश्वासन दिया कि किसी कर्मचारी का कोई वेतन कम नहीं किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि वेतन कम कर्मचारियों की संख्या अधिक होने के लिये दिया जा रहा है। अगर हम कर्मचारियों की छटनी करेंगे तो उनके सामने समस्या खड़ी हो जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि अगर ग्रांट बढ़ती है तो वह सभी कर्मचारियों को 500 रुपये की बढोत्तरी करें और कटौती नहीं होगी। इस आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने धरना समाप्त करने की घोषणा कर दी। धरना प्रदर्शन करने वालों में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष कर्मचारी मौजूद रहे।

धरना समाप्त कराने में चेयरमैन प्रतिनिधि के अलावा कार्यालय अधीक्षक ह्रदयराम यादव, सफाई निरीक्षक दिनेश यादव, बंटी, नानकचंद्र कश्यप सहित सफाई कर्मचारी नेता मौजूद रहे।

Dinesh
Dinesh

दीनेश वशिष्ठ एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहन समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव अर्जित किया है। दीनेश की विशेषता उनकी गहरी शोध क्षमता और सत्य को उजागर करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है और उनके रिपोर्ट्स ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Articles: 712