फिरोजाबाद: छात्राओं ने रंगोली के माध्यम मतदाता जागरूकता का दिया संदेश

फिरोजाबाद। महात्मा गांधी बालिका विद्यालय पीजी कॉलेज में मतदान जागरूकता अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ संध्या द्विवेदी और डॉ प्रिया सिंह के निर्देशन में महाविद्यालय प्रांगण में छात्राओं ने रंगोली बनाकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया।। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन और कार्यक्रम समन्वयक प्रो रामवीर सिंह चैहान ने उपस्थित होकर छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेवको ने विविध रंगों के माध्यम से आओ मतदान करें, मतदान हमारा प्राथमिक दान जैसे स्लोगन के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन ने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए मतदाता जागरूकता में दिए जाने वाले बच्चों के योगदान को सराहा।

कार्यक्रम समन्वयक प्रो. रामवीर सिंह चैहान ने कहा कि आने वाले चुनाव लोकतंत्र का महापर्व हैं तथा शासन का चयन कर देश को मजबूत तथा प्रतिनिधित्व पूर्ण जनाधिकार प्रदान करना देश के नागरिक होने के नाते महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। कोमल, प्रतीक्षा, वर्षा, तमन्ना, आदि छात्राओं ने रंगोली निर्माण में प्रतिभाग किया।

स्वीप ब्रांड एम्बेसडर डा संध्या द्विवेदी ने जनपद में वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने हेतु सभी से इस मतदान जैसे महादान में योगदान हेतु आगे आने का आवाहन किया। महाविद्यालय के शैक्षणिक, गैर शैक्षणिक स्टाफ और बच्चों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाकर अपने परिवार व सामान्य जन को जागरूक करने की अपील की।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2254