फिरोजाबाद: देश मे राष्ट्रवादी सरकार बनाने हेतु जरूरी है युवाओं की भूमिका-राज पलिया

फिरोजाबाद। देश मे लोकतंत्र का महापर्व अर्थात चुनाव चल रहे हैं अभी तक दो चरणों के चुनाव संपन्न हो गए है, बाकी के बचे पाँच चरणों के चुनाव में देश के युवाओं को नागरिकों को एक ऐसी सरकार चुनने के लिए कार्य करना है जो सरकार राष्ट्रवाद की बात करती हो, आत्मनिर्भर बनाने के लिए आधुनिक युग में डिजिटल भारत को स्थापित करने की और नारी सशक्तिकरण की बात करती हो, सीमा सुरक्षा बल के सम्मान के लिए कार्य करती हो, बेहतर शिक्षा के लिए कार्य करने वाली सरकार को चुनने के लिए हम सभी को मतदान अवश्य करना है और देश को विश्व गुरु बनाने की ओर अग्रसर करना है। जिस देश को गरीबों और पिछड़ों का देश कहा जाता था, उसे देश ने जी-20 की अध्यक्षता कर भारत के गौरव को बढ़ाने का कार्य किया, इसलिए हम सभी को मतदान करते समय सभी बातों को ध्यान में रखते हुए मतदान करना है, और साथ ही युवा साथियों से अनुरोध करता हूँ आने वाले चुनाव के चरणों में एक सशक्त सरकार राष्ट्रवादी सरकार को चुनने का कार्य आप सभी करें।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2254