फिरोजाबाद: महिला शक्ति ने जलाई मतदाता जागरूकता की अलख

फिरोजाबाद। जायंट्रस ग्रूप ऑफ फिरोजाबाद महिला शक्ति ने मतदान जागरूकता के अभियान के तहत गांधी पार्क में मतदान जागरूकता की अलख जलाई है। महिला शक्ति की पदाधिकारियों ने गांधी पार्क में लोगों को आगामी सात मई को लोकतंत्र के महापर्व में भाग लेकर एक अच्छी सरकार चुनने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।

अध्यक्ष मधु गर्ग ने कहा कि मतदान करना सबसे आवश्यक कार्य है। एक-एक वोट से सरकार बनती है, इसलिए अपने वोट को व्यर्थ ना समझें। प्रोजेक्ट कोर्डिनेटेर अनु बंसल, फेडरेशन ऑफिसर वर्तिका जैन ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह अपना वोट डाले ओर अपने आसपास के लोगों को भी वोट के लिए प्रोत्साहित करें। प्रशासनिक निर्देशिका मोनिका रानीवाला, वित्त निर्देशिका रीना गर्ग, पूर्व अध्यक्ष बीना चैहान, मंजु सिंह, रेनु अरोरा, कल्पना रजोरिया, पूनम गुप्ता ने पहले मतदान फिर कोई काम जैसे नारे लगाये। इस दौरान प्राची अग्रवाल, निशा गुप्ता, गोरी बंसल, शिवांगी बंसल, तनु माथुर, प्रिया, निहारिका आदि का सहयोग रहा।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2254