फिरोजाबाद: फिरोजाबाद में भाजपा और सपा के बीच होगी टक्कर, 58.22 प्रतिशत हुआ मतदान

-तपती दोपहरी में भी वोट डालने पहुंचे मतदाता

फिरोजाबाद। मंगलवार को मतदान की प्रक्रिया शाम छह बजे समाप्त हो गई। उसके बाद यह साफ हो गया कि चुनाव में बसपा लड़ाई से बाहर हो चुकी है। वहीं सीधा मुकाबला भाजपा और सपा के बीच होगा। सुबह होते ही मतदान केंद्रों पर वोट डालने वाले मतदाताओं की लाइन लग गई थी। सुबह मॉक पॉल के बाद 11 बजे तक मतदान केंद्रों पर भीड़ लगी रही। फिरोजाबाद जनपद में  शाम छह बजे तक कुल 58.22 प्रतिशत मतदान हुआ


फिरोजाबाद लोकसभा सीट पर कुल सात प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। सपा ने पूर्व सांसद अक्षय यादव को काफी पहले प्रत्याशी घोषित कर दिया था। भाजपा ने अंतिम समय पर ठा. विश्वदीप सिंह को टिकट दी थी। वोट डालने के लिए महिलाएं घूंघट की ओट लेकर मतदान करने पहुंची। वहीं, दिव्यांग और युवा वोटरों में भी वोट डालने को लेकर उत्साह नजर आया। मतदान प्रक्रिया के बीच जिले भर में बीएसपी के एजेंट भी काफी कम नजर आए।

जगह-जगह हुआ मतदान बहिष्कार

फिरोजाबाद। ग्रामीणों ने मंगलवार को मतदान का बहिष्कार कर गुस्सा उतारा। टूंडला, पचोखरा, शिकोहाबाद, जसराना, फरिहा और नगला पचिया क्षेत्र में सुबह से मतदान का बहिष्कार किया गया। ग्रामीणों का कहना था कि उन्होंने पहले ही विकास कार्य न कराने पर मतदान बहिष्कार करने की चेतावनी दे दी थी, लेकिन सुनवाई नहीं की गई। जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के काफी मनुहार के बाद मतदान शुरू किया गया।

 

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2254