फिरोजाबाद: जनप्रतिनिधियों सहित समाजसेवियों ने परिवार सहित डाले वोट

फिरोजाबाद। नगर विधायक मनीष असीजा, महापौर कामिनी राठौर, भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, डाॅ एसपी लहरी, योगेश प्रताप सिंह बघेल, सुरेश चंद्र दक्ष, भाजपा प्रत्याशी ठा. विश्वदीप सिंह ने अपने परिवार के साथ वोट डाला।

वहीं सिरसागंज के पूर्व विधायक हरिओम यादव ने दोपहर 12.45 पर अपने गांव गढ़सान में जाकर वोट डाला। वहीं सिरसासगंज विधायक सर्वेश यादव ने भी अपने पैत्रिक गांव की पोलिंग बूथ पर जाकर परिवार सहित मतदान किया।

वहीं शिकोहाबाद नगर पालिका की पालिकाध्यक्षा रानी गुप्ता ने परिवार सहित पोलिंग बूथ पर पहुंच कर अपने मत का प्रयोग किया। पालिकाध्यक्ष सुबह साढ़े 11 बजे मतदान करने आदर्श जनता इंटर कॉलेज की बूथ संख्या 294 पर पहुंची। इस दौरान उनके पति राजीव गुप्ता सहित पूरा परिवार था।

वहीं ट्रामा सेंटर के संचालक व समाजसेवी पीके झिंदल ने भी अपने परिवार सहित वोट डालकर खुशी का इजहार किया। डीएम रमेश रंजन और एसएसपी सौरभ दीक्षित ने भी अपने-अपने बूथ पर मतदान किया। इसके बाद सेल्फी खींचकर इंटरनेट मीडिया पर अपलोड की।

 

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2254