फिरोजाबाद: शुक्रवार को मनाया जायेगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव

फिरोजाबाद। सनातन ब्राहमण समाज द्वारा भगवान परशुराम की जयंती अक्षय तृतीय के दिन दस मई को धूमधाम से मनाई जायेगी। इस अवसर पर भगवान परशुराम का पंचामृत से अभिषेक किया जायेगा।

सनातन ब्राहमण समाज के शहर अध्यक्ष निशांत गर्ग ने बताया कि राष्ट्रीय प्रभारी व प्रदेशाध्यक्ष सनातन गांधी एससी शर्मा के दिशा निर्देशन में भगवान परशुराम का प्रकाटोत्सव दस मई अक्षय तृतीय को सोहन मार्केट कोटला रोड स्थित कार्यालय प्रातः आठ बजे से मनाया जायेगा। प्रातः भगवान परशुराम का पंचामृत से अभिषेक, हवन-पूजन कर प्रसाद वितरण किया जायेगा।

साथ ही कहा कि राष्ट्रीय प्रभारी के निर्देशन में गुंजन दीक्षित को शहर महिला अध्यक्ष बनाया गया है। वार्ता के दौरान मयंक भारद्वाज, पारस शर्मा, गोपाल उपाध्याय, शिवम शर्मा, सौरभ विरथरिया, सत्यम शर्मा, खुशी शर्मा, धीरज उपाध्याय, करूणा शर्मा, गणेश शर्मा, हर्षिता शर्मा, अतुल शुक्ला, राजेश दुबे, गोपाल शर्मा आदि मौजूद रहे।

 

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2254