शिकोहाबाद: नहर में नहाने आए चार दोस्त डूबे, तीन को बचाया

शिकोहाबाद। चार दोस्त एक साथ बुधवार को नहाने के लिए छीछामई नहर के समीप पहुंचे। यहां पर चारों दोस्तों ने एक साथ नहर में छलांग लगाई। नहाते समय चारो ही दोस्त डूबने लगे। जानकारी होने पर स्थानीय लोगों ने साहस करके तीन दोस्तों को तो बचा लिया, लेकिन एक का पता नहीं चला। देर सायं तक चैथे युवक को बचाने का प्रयास जारी रहा।

छिछामाई नहर पुल पर चार युवक नहाने के लिए पहुंचे। चारों ही एक साथ नहर में नहाने लगे। इसी दौरान चारों दोस्त तेज बहाव में आ गए और डूबने लगे। चीख पुकार सुन वहां मौजूद अभिषेक चैधरी ने अपने दो अन्य साथियों के साथ डूबते हुये युवकों को बचाने का प्रयास शुरू कर दिया। लोगों ने तीन युवकों को बचा लिया।

जिसमें राजन बाबू पुत्र रणवीर सिंह निवासी भोगाव मैनपुरी, मनोज कुमार पुत्र किशन सिंह जाटव निवासी लोहा मंडी खतेना थाना जगदीशपुरा आगरा, राजकमल दिवाकर पुत्र रामसेवक निवासी असफाबाद थाना रसूलपुर को बचा लिया। जबकि चैथे साथी मोनू पुत्र नामालूम निवासी विजयपुरा थाना मटसेना की तलाश जारी है। चार युवकों के एक साथ डूबने की जानकारी होते ही थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

पुलिस अब चैथे युवक की तलाश में नहर में स्थानीय गोताखोरों की मदद ले रही है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह का कहना है कि चार दोस्त नहाने आए थे, जिसमें से तीन को बचा लिया है। जबकि एक की तलाश की जा रही है

 

Dinesh
Dinesh

दीनेश वशिष्ठ एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहन समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव अर्जित किया है। दीनेश की विशेषता उनकी गहरी शोध क्षमता और सत्य को उजागर करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है और उनके रिपोर्ट्स ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Articles: 712