फिरोजाबाद: खाटू श्याम सेवा समिति ने 31 जोड़ों की शादी कराई

फिरोजाबाद। बाबा खाटू श्याम सेवा समिति द्वारा कोटला रोड स्थित राधा कृष्ण गार्डन में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया। जिसमें 31 जोड़ों ने दंपति जीवन में प्रवेश किया। विवाह समारोह में  विवाह हिंदू रीति रिवाज के अनुसार आचार्यों द्वारा मंत्र उच्चारण के साथ संपन्न कराया। इस अवसर पर शादी समारोह में आए कन्याओं के रिश्तेदारों के लिए समिति द्वारा भोजन जलपान की व्यवस्था की गई। समिति के पदाधिकारियों के द्वारा विवाह समारोह में शामिल जोड़ों को दान दहेज देकर बिदा किया।

 

समारोह के अध्यक्ष बंटू कुशवाह एवं उनकी समिति के पदाधिकारियों के निर्देशन में शादी समारोह संपन्न हुआ। समिति के संस्थापक ने कार्यक्रम में आये  लोगों से अपील करते हुए कहा जो पिता अपनी बेटी की शादी करने में समर्थ है तो वह समिति के लोगों से संपर्क कर बेटी की शादी कर सकता है। वही महात्मा ज्योति द्वारा फुले सेवा समिति के संस्थापक डॉ राधेश्याम कुशवाहा ने बर वधू को आशीर्वाद दिया।

बाबा खाटू श्याम सेवा समिति के पदाधिकारियों ने भी वर कन्याओं को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में समिति के संरक्षक डूंमर सिंह ने दीप प्रज्वलित किया। समिति के पदाधिकारी उपाध्यक्ष जयप्रकाश कुशवाहा, विपिन लहरी,समिति प्रबंधक मनोज कुशवाहा,सचिव अभिषेक कुशवाहा,पंकज राठौर, समारोह में उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने वर कन्याओं को आशीर्वाद दिया।  संचालन गोपाल आचार्य ने किया।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2254