फिरोजाबाद: अधिशाषी अधिकारी को दी श्रृद्धांजलि

फिरोजाबाद। मक्खनुपर नगर पंचायत परिसर में शुक्रवार को एक श्रृद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पालिका के अधिकारी और कर्मचारियों के साथ नगर पंचायत के व्यापारियों, प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने पहुंच कर दिवंगत अधिशाषी अधिकारी को श्रृद्धांजलि दी। इस दौरान लोगो ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।

नगर पंचायत के कर्मचारियों द्वारा दिवंगत अधिशासी अधिकारी स्व. अमर बहादुर सिंह को उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रृद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी के द्वारा कराए गए प्रशंसनीय कार्यों एवं उनके द्वारा विकास कार्यों को कराए जाने के संबंध में विस्तार से लोगों ने प्रकाश डाला। उनके दो साल के कार्यकाल को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि एक कर्मठ, इमानदार एवं दूरदृष्टि वाले अच्छे अधिकारी हमारे बीच नहीं रहे।

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में उप जिलाधिकारी शिकोहाबाद आदेश सिंह सागर, तहसीलदार राखी शर्मा, अधिशाषी अधिकारी सुरेंद्र प्रताप सिंह, सुरभि शर्मा, त्रिपाठी एवं शिकोहाबाद के अधिशाषी अधिकारी सुरेंद्र प्रताप सिंह के अलावा मक्खनपुर एवं जिला पंचायत के कर्मचारी अधिकारी तथा मक्खनपुर व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अखिलेश गुप्ता, नगर पंचायत की अध्यक्ष गीता दिवाकर, प्रतिनिधि दिलीप लोधी, सत्यपाल सिंह चैहान, उमाकांत गुप्ता, रतन प्रकाश गुप्ता, सोहेलकांत शर्मा, पारुल मोहन, कमलेश यादव, अर्जुन सिंह, वैभव कुमार जैन, जसवंत यादव, हाकीम सिंह, प्रेमसिंह, रानू ठाकुर, रुचि चतुर्वेदी एवं सैकड़ो नगर पंचायत के कर्मचारियों तथा व्यापारियों ने श्रृद्धांजलि देते हुए उनके परिवार को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।

Dinesh
Dinesh

दीनेश वशिष्ठ एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहन समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव अर्जित किया है। दीनेश की विशेषता उनकी गहरी शोध क्षमता और सत्य को उजागर करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है और उनके रिपोर्ट्स ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Articles: 712