शिकोहाबाद: पालिका चैराहों पर नहीं करा रही वसूली

-कोई भी वाहन चालक प्रतिदिन होने बाली वसूली में 20 रुपए ना दे

शिकोहाबाद। नगर पालिका नगर के किसी भी चैराहे पर कोई 20 रुपए प्रतिदिन की वसूली अपने कर्मचारियों से नहीं करा रही है। पालिका पूरे साल की रजिस्ट्रेशन रसीद काट रही है। जिस तरह की सूचनाएं मिल रही हैं कि पालिका रजिस्ट्रेशन के बाद भी प्रतिदिन 20 रूपये की वसूली करा रही है। यह सब झूठ है। उन्होंने वाहन चालकों से कहा कि प्रतिदिन 20 या 30 रुपये की वसूली पालिका नहीं करा रही है। अगर कोई उनसे रुपये मांगता है तो उसे ना दें और इसकी शिकायत पुलिस और प्रशासन करें।

मंगलवार दोपहर को अधिशाषी अधिकारी सुरेंद्र प्रताप सिंह और चेयरमैन प्रतिनिधि राजीव गुप्ता ने पालिका कार्यालय में एक पत्रकार वार्ता कर यह जानकारी दी। अधिशाषी अधिकारी ने कहा कि कुछ असमाजिक तत्व नगर के प्रत्येक चैराहे पर 20 या 30 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से प्रति वाहन से वसूल कर रहे हैं। पालिका द्वारा इस तरह की कोई वसूली नहीं कराई जा रही है। जो लोग भी इस कार्य को कर रहे हैं वह अवैध है। उनके खिलाफ प्रशासनिक कार्यवाही की जानी चाहिए। इस तरह के कार्य से पालिका की छबि खराब हो रही है। उन्होंने बताया कि पालिका केवल एक साल का रजिस्ट्रेशन शुल्क ले रही है, जिसकी दरें निर्धारित हैं। उसकी रसीद भी दी जा रही है। इसके अलावा कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है।

वहीं चेयरमैन प्रतिनिधि राजीव गुप्ता ने कहा कि अवैध वसूली करने बालों के खिलाफ प्रशासन और एसएसपी को पत्र भेज कर अवैध वसूली रुकवाने की कार्यवाही की जायेगी। अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका की तरफ से पत्र लिख कर उच्चाधिकारियों से इस तरह की अवैध वसूली को बंद कराने की मांग करेंगे। उन्होंने सभी वाहन चालकों से भी कहा है कि वे पालिका के नाम पर प्रतिदिन रुपए की वसूली को ना दें, अगर कोई फिर वसूली करता है तो उसकी सूचना तत्काल पालिका अथवा पुलिस,प्रशासन दें।

Dinesh
Dinesh

दीनेश वशिष्ठ एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहन समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव अर्जित किया है। दीनेश की विशेषता उनकी गहरी शोध क्षमता और सत्य को उजागर करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है और उनके रिपोर्ट्स ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Articles: 712