फिरोजाबाद: विश्वशांति महायज्ञ के साथ हुआ 16 दिवसीय शांतिनाथ विधान का समापन

-भक्तो ने ईश्वर से की विश्व में सुख शांति की कामना

फिरोजाबाद। श्री रत्नत्रय दिगम्बर जैन मंदिर नसिया पर बालयोगी प्रज्ञाश्रमण अमित सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में सोलह दिवसीय शांतिनाथ विधान एवं विश्वशांति महायज्ञ का शुक्रवार को समापन हो गया। अंतिम दिन भक्तो ने पूरे भक्ति भाव के साथ विश्वशांति महायज्ञ में सम्मलित होकर प्रभु को अर्ध समर्पित किए। श्रीफल चढ़ाकर प्रभु से संसार में सुख और शांति की मनोकामना मांगी। जिसमे फिरोजाबाद सहित बाहर से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर स्वयं को धन्य बनाया।

प्रातः सर्वप्रथम मुनि अमित सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में योगध्यान शिविर का आयोजन किया गया। तत्पश्चात श्रीजी का अभिषेक तथा शांति धारा पूरे मंत्रोच्चारण के साथ की गई। इसके बाद नित्य नियम पूजा प्रारंभ हुई तथा अंत में सैकड़ों श्रद्धालुओं द्वारा भक्तो ने श्रीजी के रत्न रचित मांडले पर पूरे भक्ति भाव के साथ नाच गाकर अर्ध चढ़ाए। अंत में विश्वशांति महायज्ञ के रूप में एक हवन किया गया जिसमे सैकड़ों भक्तो ने आहुति दी। हवन में फिरोजाबाद ही नहीं बल्कि दूर-दूर से आए भक्तो ने हिस्सा लेकर स्वयं को धन्य बनाया। इसी दौरान मुनि अमित सागर महाराज ने विशाल धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा की जो व्यक्ति पूरे भाव सहित इस विधान में सम्मलित होता है, उसके सारे पापो का नाश होता है और उनके जीवन में सुख और शांति आती है।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2254