फिरोजाबाद: नगर निगम की बुद्धि शुद्धि के लिए श्रीराम काॅलौनी के वांशिदो ने किया हवन यज्ञ

-निगम अधिकारियों एवं मेयर पर लगाया अनदेखी का आरोप

फिरोजाबाद। शानिवार को श्रीराम कॉलोनी के वांशिदों ने नगर निगम की बुद्धि शुद्धि के लिए हवन यज्ञ कर सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया। वहीं मुहल्लेवासियों ने नगर निगम अधिकारियों एवं मेयर पर अनदेखी का आरोप लगाया। समस्या का समाधान न होने पर चार जून को उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी हैं।

समाजसेवी पं. अखिलेश शर्मा ने कहा कि नगर निगम द्वारा पूर्ण रूपेण भ्रष्टाचार करते हुए बनी हुई गलियों में रिपेयरिंग कर उन्हे नया बनवाया दिखाकर धन हड़पने का कार्य किया जा रहा है। नगर निगम द्वारा वार्ड नंबर 49, रोशन गंज, चैबान मोहल्ला, इंद्रा कॉलोनी की बनी हुई सड़को को पुनः तोड़कर बनाया गया, लेकिन श्रीराम कॉलोनी में हेम कॉन्वेंट स्कूल के पीछे एक भी गली अभी तक नही बनाई गई।

कई बार निगम अधिकारियों व मेयर कामिनी राठौर को ज्ञापन दिया। लेकिन कोरा आश्वाशन ही मिला। श्रीराम कॉलोनी भागीरथ कुंज में एक ईंट भी नही लगवाई गई। अगर नगर निगम का यही रवैया रहा तो चार जून के बाद बहुत बड़ा आंदोलन किया जाएगा। जिसमें कई संगठनों को साथ लिया जाएगा।

इस दौरान किशन दुबे, राज बहादुर तेनगुरिया, वीरेंद्र शुक्ला, सुरेश चंद्र मिश्रा, सोनू, नवीन मिश्रा, विमल यादव, कृष्ण यादव, दिलीप तिवारी, यतींद्र शर्मा, बब्बू, राहुल शर्मा, सौरव शर्मा, अमित उपाध्याय, जेपी उपाध्याय, सुमन कुशवाहा, कुसुम शर्मा, अनिल शर्मा, बंटू शुक्ला, सुनील अवस्थी, संजय शर्मा, विवेक शर्मा, रूपकिशोर शर्मा आदि उपस्थित रहे

praveen upadhyay
praveen upadhyay

शालू एक उत्साही और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी ताजगी और नवाचार के लिए पहचानी जाती हैं। उन्होंने विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक मुद्दों पर गहरी और संवेदनशील रिपोर्टिंग की है। शालू की लेखनी की विशेषता उनकी संवेदनशील दृष्टिकोण और सटीक तथ्यों की प्रस्तुति है, जो पाठकों को घटनाओं की वास्तविकता से रूबरू कराती है।

Articles: 1160