टूंडला: गौमाता सेवा महासंघ के प्रदेश मंत्री बने राहुल एवं आगरा जिला उपाध्यक्ष मनोज

टूंडला। अंतर्राष्ट्रीय गौमाता सेवा महासंघ कार्यालय सब्जी मंडी के पीछे पर एक आवश्यक बैठक का संपन्न हुई। बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए आगरा निवासी राहुल ठाकुर को प्रदेश मंत्री एवं मनोज वर्मा को जिला उपाध्यक्ष आगरा नियुक्त किया गया। इसके बाद एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमे वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे।

इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय गौमाता सेवा महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन लोकेंद्र सिंह पोनियां ने कहा कि समूचे देश में गौभक्तों को संगठन से जोड़ा जा रहा है। हम सभी सनातन धर्मप्रेमियों का प्रथम कर्तव्य है कि हम सभी को गाय माता की रक्षा हेतु हर समय तैयार रहना चाहिए, अगर गाय माता सुरक्षित है तो देश सुरक्षित है। हमारे संगठन की प्रमुख मांगो में से सर्व प्रथम मांग है कि भारत सरकार अतिशीघ्र गाय माता को राष्ट्रीय माता घोषित करे। सभी लोगों से अपील की जाती है कि कहीं भी गौमाता बीमार हो जाती है या उसकी मृत्यु हो जाती है तो हमको सूचित करें। जिससे उचित समय पर गौ सेवा हो सके।

प्रदेश महामंत्री रामतीर्थ सिंह चक ने कहा कि देश में गौ हत्यारों द्वारा गौ माता पर जो अत्याचार किए जा रहे हैं उनको अंतरराष्ट्रीय गौमाता सेवा महासंघ बिल्कुल भी बर्दास्त नहीं करेगा। देश में से गौ कशी पूर्णतय बंद होनी चाहिए। अगर नहीं होगी तो हमारा संगठन देश भर में उग्र आंदोलन करेगा। संगठन का विस्तार समय-समय पर किया जाता है, जो व्यक्ति गौमाता के प्रति अपनी सच्ची श्रद्धा रखते हैं उनको संगठन से जोड़कर गौमाता की सेवा करने का शुभ अवसर मिल रहा है। वर्तमान में हमारे संगठन द्वारा देश ही नहीं कई अन्य देशों में अपने पदाधिकारी नियुक्त किए हैं और वो गौ माता की सेवा भी कर रहे हैं।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश धामा, डा गौतम सिंह नौहवार, प्रदेश मंत्री प्रदीप पाठक, एससी प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री भवानी सिंह, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह वर्मा, हेतराम सिंह, किशन ठाकुर, देवांशू प्रताप सिंह, भाषेंद्र सिंह, महेशपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

rajeev gotam
rajeev gotam

राजीव गौतम एक वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी निष्पक्षता और गहन विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के लिए मशहूर हैं। उन्होंने कई वर्षों तक विभिन्न प्रमुख समाचार संस्थानों के साथ काम किया है और अपनी बेहतरीन रिपोर्टिंग के लिए कई पुरस्कार भी जीते हैं। राजीव की रिपोर्टिंग में तथ्यों की सटीकता और घटनाओं की गहरी समझ झलकती है, जिससे पाठकों को विस्तृत और स्पष्ट जानकारी मिलती है।

Articles: 395