शिकोहाबाद: विद्युत विभाग के एसडीओ ने कैंप में सुनी उपभोक्ताओं की समस्याऐं

शिकोहाबाद। नगर में रविवार को सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक विद्युत विभाग द्वारा जनसुनवाई कैंप कटरा बाजार स्थित पैंगोरिया जनरल स्टोर के समीप भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के संरक्षक संजीव अग्रवाल (लाला) के नेतृत्व में आयोजित किया गया। जिसमें बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुना और त्वरित निस्तारण किया गया। कुछ समस्याएं ऐसी थीं, जिनका मौके पर निस्तारण नहीं हो सकता था, उनको तत्काल रूप से समाधान कराने का आशवासन दिया। जिसमें विद्युत विभाग के अधिकारी एसडीओ मनोज कुमार महाजन, जेई व लाइनमैन के अलावा नगर अध्यक्ष भारतीय उद्योग व्यापार मंडल कुलदीप गुप्ता जानू, नगर उपाध्यक्ष अंशु गुप्ता, आशुतोष वर्मा सभासद, मनोज गुप्ता, सोनी गंभीर, राजेश गुप्ता, तरुण अरोड़ा, अंकुर वर्मा, अनिल चड्डा, हिमांशु पैंगोरिया सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं उपभोक्ता मौजूद रहे।

Dinesh
Dinesh

दीनेश वशिष्ठ एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहन समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव अर्जित किया है। दीनेश की विशेषता उनकी गहरी शोध क्षमता और सत्य को उजागर करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है और उनके रिपोर्ट्स ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Articles: 712