फिरोजाबाद: महिला शक्ति की सदस्यों ने बचपन की यादों को किया ताजा

फिरोजाबाद। जायंट्रस ग्रुप ऑफ महिला शक्ति द्वारा फिरोजाबाद क्लब में समर स्पेशल एक्टिविटी का आयोजन किया गया। जिसमें महिला शक्ति की सदस्यों ने प्रतिभाग कर विभिन्न खेलों का आनंद लिया।

समर स्पेशल एक्टिविटी में महिला शक्ति की सदस्यों ने नींबू, चम्मच दौड़ व वैलून दौड़ में आदि में बढ़-चढ़कर भाग लिया। महिला शक्ति की अध्यक्षा मधु गर्ग ने बताया कि सभी लोग गर्मियों की छुट्टियों में अपने बचपन के खेल खेलते थे। आज बहुत दिनों बाद हमने भी अपने बचपन के दिनों को याद करके अलग-अलग खेल खेलें।

प्रशासनिक निर्देशिका मोनिका रानीवाला ने बताया कि महिलाऐं सभी गेमों का बच्चों की तरह आनंद ले रही थी। कोषाध्यक्ष में रीना गर्ग ने बताया कि अलग-अलग टीम बनाकर गेम्स खिलाए गए और पुरस्कार देकर जितने वाली टीम का मनोबल बढ़ाया गया।

इस दौरान राखी बंसल, प्राची अग्रवाल, रेनु अरोर, शलू नरुला, आशा गर्ग, ऊषा पारशर, पूनम गुप्ता, नीता गुप्ता, कल्पना राजोरिया, नीतू, सरिता, गौरी, शिवांगी, मानसी, प्रिया, ऋचा, मोनिका, शिखा, अलका, गुंजन, श्वेता आदि मौजूद रही।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2254