शिकोहाबाद: ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, दमकल ने बुझाई

-भीषण गर्मी और अत्यधिक लोड से फुंक रहे ट्रांसफार्मर

शिकोहाबाद। भीषण गर्मी और अत्यधिक लोड होने के कारण विद्युत ट्रांसफार्मर में आग की घटनाएं बढ़ गई हैं। बृहस्पतिवार सुबह एटा तिराहे पर रखे ट्रांसफार्मर में अत्यधिक ओवर लोड होने के चलते भीषण आग लग गई। जिससे वह धू-धू कर जलने लगा। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ट्रांसफारमर जलने से एटा तिराहे, बग्गा होटल, धोबी गली, कटरा बाजार सहित कई मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई।

आवास विकास फीडर सोमवार रात 11 बजे से बुधवार दोपहर तीन बजे तक विधुत आपूर्ति जर्जर तार बदलने के चलते बंद रही। ओवर लोड के चलते गुरुवार को पुनः सुबह चार बजे एटा तिराहे पर रखा ट्रांसफार्मर जल गया। जिससे कई मोहल्लों की आपूर्ति ठप हो गई। भीषण गर्मी में विगत तीन दिन से बिजली के अभाव में जीवन काट रहे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घर में रहने वाले बच्चे और महिलाओं को इससे ज्यादा दिक्कत हो रही है। लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने इस पर कोई ध्यान को नही दिया। क्षेत्र के लोग बिजली के गुल रहने से बहुत ही परेशान हैं। उनको दिन में चैन नहीं मिलता है और रात को चैन की नींद नहीं आती है।

ऐसी स्थित में लोगों का धैर्य जवाब देने लगा है। नगर में आवास विकास फीडर पर रखे एक दस केवी के ट्रांसफारमर में गिलहरी के चिपकने से खराब हो गया था। जब इसकी जांच हुई तो लापरवाही के चलते अधिशाषी अभियंता सहित तीन अधिकारियों को निलंबित किया गया। इस कार्यवाही के बाबजूद भी अधिकारियों के कानों पर जूं नहीं रेंग रही है।

 

Dinesh
Dinesh

दीनेश वशिष्ठ एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहन समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव अर्जित किया है। दीनेश की विशेषता उनकी गहरी शोध क्षमता और सत्य को उजागर करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है और उनके रिपोर्ट्स ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Articles: 712