शिकोहाबाद: ब्यूटीपार्लर एवं मैनेजमेंट प्रशिक्षण का समापन

शिकोहाबाद। भारतीय स्टेट बैंक के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान फिरोजाबाद में चल रहा निःशुल्क 30 दिवसीय ब्यूटी पार्लर मैनेजमेंट प्रशिक्षण का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। प्रशिक्षण शिविर में जनपद के विभिन्न गाँवों से आयी 35 महिलाओं ने भाग लिया।

प्रशिक्षुओं का असेसमेंट बैंगलोर से आये अधिकारियों द्वारा किया गया। जिसमें समस्त युवतियां उत्तीर्ण हुई। संस्थान के निदेशक रमन कांत त्यागी ने बताया कि प्रशिक्षण के उपरांत ये महिलायें अपने क्षेत्रों में जाकर ब्यूटी पार्लर के माध्यम से स्वरोजगार अपनाकर अपनी आजीविका अर्जित करेंगी एवं अपने साथ परिवार के जीवन स्तर सुधार में भी सहयोग देंगी। महिलाओं को सर्टिफिकेट भी दिये गये। निःशुल्क प्रशिक्षण पाकर हुनरमंद होने से महिलायें काफी खुश दिखीं। सर्टिफिकेट वितरण के समय वरिष्ठ फैकल्टी योगेश कुमार शर्मा, राहुल सक्सेना, जोगेंद्र सिंह, अभिषेक सक्सेना, मानवी यादव, महक जैन, अर्पिता, पुष्पा, वर्षा एवं साजिया बेगम आदि उपस्थित रही।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2254