फिरोजाबाद: खाद्य विभाग ने डेढ़ कुंटल नकली खोआ किया जब्त

फिरोजाबाद। बुधवार को खाद्य विभाग की टीम ने फिरोजाबाद से टूंडला लाये जा रहे नकली डेढ़ कुंटल खोआ को जब्त कर सेम्पल लिया है। खोआ दीपावली पर मिठाई बनाने के लिए लाया जा रहा था।
दीपावली से पूर्व मिठाई बनाने के लिए खोआ की डिमांड रहती है। मिलावट के खो से बनी मिठाई स्वास्थ्य के लिए हानिकाकरक है। इसी के चलते मिलावट खोरो के खिलाफ खाद्य विभाग पहले से ही सक्रिय है। बुधवार को खाद्य विभाग की टीम को जानकारी हुई कि एक मैजिक में लगभग डेढ़ क्विंटल नकली खोआ फिरोजाबाद से टूंडला ले जाया जा रहा है। जानकारी के बाद खाद्य विभाग की टीम सक्रीय हुई तो एनएच-2 पर मैजिक को रुकवा लिया। टीम ने खोआ को देखा तो उसमें से रिफाइंड की खुशबू आने लगी। खाद्य विभाग की टीम ने उक्त खोआ का सेम्पल भरा और उसको जब्त कर लिया। खाद्य विभाग की टीम पकड़े गये खोआ के बारे में जानकारी जुटा रही है। आखिर खोआ किसका था और कहां से आ रहा था।

GAGAN TOMAR
GAGAN TOMAR

गगन तोमर एक युवा और जोशीले पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी नई सोच और प्रभावी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत से ही विभिन्न सामयिक और सामाजिक मुद्दों पर गहरी नजर रखी है। गगन की रिपोर्टिंग की विशेषता उनकी स्पष्ट और संजीवनी लेखनी है, जो पाठकों को न सिर्फ जानकारी प्रदान करती है, बल्कि सोचने पर भी मजबूर करती है।

Articles: 260