आपका एक पौधा पर्यावरण बचाने में साबित होगा मील का पत्थर-पर्यटन मंत्री

-पर्यटन व संस्कृति मंत्री ने मेयर एवं डीएम-एसएसपी के संग पौधे रोपित कर वृक्षारोपण अभियान का किया शुभारम्भ

फिरोजाबाद। वन महोत्सव के तहत देश भर में पौधे रोपित किए जा रहे हैं। पौधरोपण अभियान में पहुंचे कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने लोगों से पौधे लगाने की अपील की। वन विभाग द्वारा 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित कस्तूरबा आवासीय विद्यालय पर उ.प्र. सरकार के पर्यटन एवं संस्कृत मंत्री जयवीर सिंह ने मेयर कामिनी राठौर, जिलाध्यक्ष वृन्दावन लाल गुप्ता, महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, ब्लाॅक प्रमुख फिरोजाबाद डाॅ लक्ष्मी नारायण यादव, जिलाधिकारी डाॅ उज्ज्वल कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के साथ आयुष वाटिका में बरगद, पीपल, पाखल के पौधे रोपित कर जनपद में 42 लाख से अधिक पौधे लगाने के कार्य शुभारम्भ किया।

इस अवसर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पूरे देश में वृक्षारोपण अभियान चल रहा है। पौधरोपण अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण को बचाना है। पर्यावरण तभी बच सकेगा जब हर व्यक्ति एक-एक पौधा लगाए और हरियाली बढ़ाने में अपना योगदान दे। पौधरोपण अभियान में स्कूलों के बच्चे और क्षेत्रवासियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। डीएम डा. उज्ज्वल कुमार ने कहा कि पौधरोपण अभियान के तहत जिले भर में पौधे लगाए जा रहे हैं। वन महोत्सव के तहत खाली स्थानों पर लगातार पौधे लगाए जा रहे हैं।

एसएसपी आशीष तिवारी ने कहा कि पौधरोपण अभियान में पुलिस भी बढ़ चढ़कर भाग ले रही है। पुलिस मानव सेवा करने के साथ ही पर्यावरण बचाने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रकृति को बचाना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। इसके लिए अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाएं। कार्यक्रम का संचालन भगवान दास शंखवार ने किया। इस अवसर पर प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी विकास नायक, नगर आयुक्त घनश्याम मीणा, क्षेत्रीय वन अधिकारी पुनीता यादव सहित बडी संख्या में छात्र-छात्राऐं उपस्थित रहें।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2254