बुधवार को धूमधाम से निकलेगी उत्तर भारत की सुप्रसिद्ध रामबारात

फिरोजाबाद। तदर्थ प्रशासनिक रामलीला महोत्सव समिति द्वारा एक प्रेसवार्ता का आयोजन अयोध्या भवन रामलीला मैदान में किया गया। समिति पदाधिकारियों ने रामलीला महोत्सव के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

तदर्थ प्रशासनिक रामलीला महोत्सव समिति की अध्यक्ष व नगर मजिस्ट्रेट संगीता गौतम ने रामलीला महोत्सव की जनकारी देते हुए बताया कि 11 अक्टूबर दिन बुधवार को शाम छह बजे से भगवान राम की रामबारात निकाली जाएगी। जो कि राधा कृष्ण मंदिर से प्रारंभ होकर छोटे चैराहा, घंटाघर चैराहा, शास्त्री मार्केट चंद्रशेखर मार्केट, सदर बाजार, गंज चैराहा, डाकखाना चैराहा होती हुई रामलीला मैदान में पहुँचेंगी। एसडीएम सदर व सचिव विकल्प ने कहा कि इस बार ऐतिहासिक राम भारत निकलेगी। शोभायात्रा मार्ग को रंग-बिरंगी झालरों से सजाया जायेगा। जगह-जगह स्वागत द्वार बनाये जायेगे।

राम बारात संयोजक अमित गुप्ता ने बताया कि उत्तर भारत की सुप्रसिद्ध रामबारात में लगभग 35 आकर्षक झांकियां व पांच डोले, जी-20 की झाँकी, शिव तांडव, बाहुबली रामभक्त हनुमान का भव्य रोड शो, काली अखाड़ा आदि प्रमुख झांकियां को शामिल किया गया है। शोभायात्रा में फिरोजाबाद जनपद के अलावा मैनपुरी, इटावा, एटा, आगरा की प्रमुख झांकियां शामिल होगी। रामबारात में मुख्य अतिथि के रूप विधायक सदर मनीष असीजा, जिलाधिकारी डाॅ उज्जवल कुमार, महापौर कामिनी राठौर, वरिष्ठ पुलिस आशीष तिवारी मौजूद रहेंगे।

वार्ता के दौरान प्रबंध समिति के सदस्य श्याम सिंह यादव, नीतेश अग्रवाल, सह संयोजक लकी गर्ग, पीके पाराशर, अनूप झा, विजय कुशवाह, कौशल किशोर उपाध्याय, पंडित वीनेश शर्मा, प्रदीप शर्मा गुड्डा पंडित, मेला संयोजक रामनरेश कटारा, राहुल गुप्ता, मोहित भारद्वाज, आकाश गर्ग, सतीश प्रजापति, हरेन्द्र यादव, हिमांशु शर्मा आदि मौजूद रहे।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2254