फिरोजाबाद: व्यापारी संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह हुआ सम्पन्न

फिरोजाबाद। नालबंद बाजार समिति की एक संगोष्ठी एवं व्यापारी सम्मान समारोह का आयोजन बाबूजी पैलेस नालबंद चैराहा पर व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमें पदाधिकारियों को उनके दायित्व की शपथ दिलाई गई।

प्रांतीय उपाध्यक्ष कैलाश उपाध्याय ने फैजल कुरेशी अध्यक्ष, मोहम्मद साजिद महामंत्री, कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार जैन, संगठन मंत्री सुहैव कुरेशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष इशतजार भाई, इलियास भाई, मुहम्मद आमिर कुरैशी, अमान कुरैशी एवं उपाध्यक्ष मोहम्मद जावेद, सुफियान कुरैशी, सैफुल्लाह भाई, मुकीम भाई, साबिर भाई, सलमान आदि नवागत पदाधिकारियों को व्यापार मंडल की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में कमलेश सिंह थाना प्रभारी उत्तर, भगवत सिंह थाना प्रभारी दक्षिण, रमाशंकर यादव दादा, अनिल गुप्ता अमीना युवा नगर अध्यक्ष, आकृति सहयोगी महिला महानगर अध्यक्ष, ओम प्रकाश राठौड, सुभाष यादव, राज उपाध्याय, पवन दीक्षित, भानु उपाध्याय, राकेश बाबू शर्मा, अतुल जैन, नवीन उपाध्याय, नितेश वर्मा, विवेक कौशल, मुकेश शर्मा, सोनवीर सिंह, शांति स्वरूप, राजपाल यादव, विपुल गुप्ता, पारुल गुप्ता, गौरव जैन, भगवान वर्मा, ममता गुप्ता, सपना राणा, पूनम तिवारी, दीक्षा अग्रवाल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रामबाबू झा महानगर महामंत्री ने किया।

praveen upadhyay
praveen upadhyay

शालू एक उत्साही और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी ताजगी और नवाचार के लिए पहचानी जाती हैं। उन्होंने विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक मुद्दों पर गहरी और संवेदनशील रिपोर्टिंग की है। शालू की लेखनी की विशेषता उनकी संवेदनशील दृष्टिकोण और सटीक तथ्यों की प्रस्तुति है, जो पाठकों को घटनाओं की वास्तविकता से रूबरू कराती है।

Articles: 1160