फिरोजाबाद: नगर में गणेश विसर्जन की रही धूम

-यमुना निगरानी समिति के सदस्यों की देखरेख में प्रशासन द्वारा बनाए गए कुंड में गणेश प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन

फिरोजाबाद। नगर में गणेश विसर्जन को लेकर प्रशासन द्वारा यमुना नदी को प्रदूषण से बचाने एवं जनहानि रोकने के लिए मारुति नंदन पसीना वाले हनुमान मंदिर के निकट एक कुंड का निर्माण कराया गया। जिसे यमुना जी के जल से भरवाया गया। जिसमें गणेश प्रतिमाओं को विसर्जन किया जायेगा। नगर निगम के मुकेश अग्रवाल के नेतृत्व में कुंड की चारों तरफ से वेरिफिकेशन कराई गई। सोमवार को लगभग दो दर्जन गणेश प्रतिमाओं को विसर्जन किया गया।

यमुना निगरानी समिति की सदस्य एवं नारी सशक्तिकरण संस्था के अध्यक्ष डॉ दुर्गेश यादव, चाइल्ड फंड इंडिया दिशा संस्था की कोऑर्डिनेटर अनुपम शर्मा, वरिष्ठ समाजसेवी रमा भदोरिया, पूनम चैहान, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं प्रधानाचार्य भगवान दास शंखवार, कन्हैया तिवारी के नेतृत्व पर्यावरण की रक्षा ही सामाजिक सुरक्षा के नारे के साथ मारुति नंदन पसीना वाले हनुमान मंदिर के निकट एक कुंड में भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। समिति के सदस्यों ने लोगों को पर्यावरण बचाने के लिए यमुना नदी में विसर्जन ना करने, यमुना जल से युक्त कुंड में ही विसर्जन करने हेतु प्रेरित किया।

इस अवसर पर राम प्रकाश झा, डॉ शिव ओझा, तुलसी शर्मा, वंदना शंखवार, श्रीदेवी, मोहिनी, रानीदेवी, रोशनी, हिरदेश शंखवार, सुलेखा देवी, गुड्डी देवी, सरोज देवी, गीता देवी राठौर, ब्रह्मा देवी राठौर सहित तमाम ग्रीन ब्रिगेड की महिलाएं मोर्चा संभाले हुई थी।

praveen upadhyay
praveen upadhyay

शालू एक उत्साही और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी ताजगी और नवाचार के लिए पहचानी जाती हैं। उन्होंने विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक मुद्दों पर गहरी और संवेदनशील रिपोर्टिंग की है। शालू की लेखनी की विशेषता उनकी संवेदनशील दृष्टिकोण और सटीक तथ्यों की प्रस्तुति है, जो पाठकों को घटनाओं की वास्तविकता से रूबरू कराती है।

Articles: 1160