शिकोहाबाद। श्री बजरंग सेवा समिति अध्यक्ष देवेश कुमार की अध्यक्षता में एटा रोड स्थित चैमुखी महादेव मंदिर परिसर में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें समिति के कलाकारों का माल्यार्पण एवं उपहार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में पधारे सदस्यों और गणमान्य नागरिकों का दुपट्टा उढ़ाकर सम्मान किया। इस अवसर पर प्रथम पुरुस्कार राजेश कमार यादव, द्वितीय पुरुस्कार कोमल सिंह यादव और तृतीय पुरुस्कार विपिन वशिष्ठ को मिला। इसके बाद शेष कलाकारों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संरक्षक ठाकुर अश्वनी कुमार, शशी शर्मा, चंद्रकांत यादव, अनिल प्रताप सिंह बघेल, संचालन कर्ता हर्ष कुमार आदि मौजूद रहे।
Related News
- Advertisement -