टूंडला: यातायात प्रभारी निरीक्षक ने चलाया जागरूकता अभियान, कांटे चालान

टूंडला। यातायात प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में सुभाष चैराहा पर पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सुभाष चैराहे पर अतिक्रमण कर रहे ऑटो चालक के खिलाफ कार्यवाई की गयी।

शुक्रवार को यातायात निरीक्षक महेश यादव ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें नाबालिग बच्चे एवं बिना लाइसेंस के चला रहे ओटो चालकों की चेकिंग कर चालान काटे। इसके साथ ही सुभाष चैराहे पर जाम लगाने वाले वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी। इस दौरान बाइक चालकों को हिदायत दी कि बाइक चालक हेलमेट लगाकर ही चलाये और अपना जीवन सुरक्षित बचाये। इस मौके पर टूंडला पुलिस मौजूद रही।

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img

Related News

- Advertisement -