फिरोजाबाद: कैंडल जलाकर वोट फॉर मतदान का दिया संदेश

फिरोजाबाद/सिरसागंज। जिला विज्ञान क्लब के तत्वावधान में रामशरण विद्या निकेतन, सिरसागंज में विद्यालय की प्रधानाचार्या गरिमा आर्य व जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन के संयोजन में मतदान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अभिभावक, बच्चों ने मोमबत्ती जलाकर वोट फॉर फिरोजाबाद से मतदान का संदेश प्रदान किया।

अश्वनी कुमार जैन ने कहा कि लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व मतदान एवं लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति मत है। प्रत्येक मत महत्वपूर्ण है, इसलिए कोई भी मत छूटना नहीं चाहिए। साथ ही कहा कि बच्चों द्वारा कैंडल जलाकर वोट फाॅर मतदान का संदेश दिया गया है। विद्यालय की प्रधानाचार्या गरिमा आर्य ने सभी बच्चों को अपने माता-पिता, रिश्तेदारों, ग्रामवासी, नगरवासियों को सात मई को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में पावनी जैन, सोनी शर्मा, विनय कुमार, पूर्णिमा चतुर्वेदी एवं समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

 

praveen upadhyay
praveen upadhyay

शालू एक उत्साही और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी ताजगी और नवाचार के लिए पहचानी जाती हैं। उन्होंने विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक मुद्दों पर गहरी और संवेदनशील रिपोर्टिंग की है। शालू की लेखनी की विशेषता उनकी संवेदनशील दृष्टिकोण और सटीक तथ्यों की प्रस्तुति है, जो पाठकों को घटनाओं की वास्तविकता से रूबरू कराती है।

Articles: 1160