फिरोजाबाद: सुहागनगरी में अक्षय तृतीय पर सामूहिक विवाह समारोह की रही धूम

फिरोजाबाद। सुहागनगरी में सामाजिक संगठनों द्वारा सर्वधर्म सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें एक साथ सैकड़ो जोड़ो ने अग्नि के समक्ष सात फेरे लेकर जीवनभर साथ निभाने की कसम खाई। वहीं समिति द्वारा कन्याओं को गृहस्थी का सामान देकर विदा किया।

व्यापारी मजदूर किसान जागृति समिति के तत्वाधान में सामूहिक विवाह समारोह आयोजन राजा बलवंत सिंह सेवा सदन जमालपुर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर निगम की महापौर कामिनी राठौर ने फीता काटकर किया। जिसमें 11 वर-वधुओं को सामूहिक रूप से आशीर्वाद प्रदान किया। इस दौरान व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा, पारसराम लालवानी अध्यक्ष महानगर आईटी सेल, अर्जेश उपाध्याय, भानु उपाध्याय, आयोजन समिति के अध्यक्ष मुन्नालाल गोला, अशोक कुमार प्रजापति, यादराम प्रजापति, प्रदीप कुमार रानू प्रजापति आदि मौजूद रहे।

सुमंगलम गार्डन कोटला रोड पर जननायक कर्पूरी ठाकुर लोक कल्याण समिति द्वारा सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया है। जिसमें समिति द्वारा छङ जोड़ों का हिंदू रीति-रिवाज के साथ विवाह सम्पन्न कराया गया। इस दौरान गौरव नंद, रघुराज सिंह सविता, संरक्षक व अध्यक्ष गुरु योगेश कुमार ठेकेदार, सचिव रोहित दयाल नंदवंशी, बंटी ठाकुर, कोषाध्यक्ष रामरतन सिंह वकील, गिरीश चंद्र एडवोकेट, हिरदेश कुमार प्रधानाचार्य, सतीश बाबा आदि ने वर-वधुओं को आर्शीवाद प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन अरविंद्र माधव ने किया।

praveen upadhyay
praveen upadhyay

शालू एक उत्साही और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी ताजगी और नवाचार के लिए पहचानी जाती हैं। उन्होंने विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक मुद्दों पर गहरी और संवेदनशील रिपोर्टिंग की है। शालू की लेखनी की विशेषता उनकी संवेदनशील दृष्टिकोण और सटीक तथ्यों की प्रस्तुति है, जो पाठकों को घटनाओं की वास्तविकता से रूबरू कराती है।

Articles: 1160