शिकोहाबाद: पेड़ लगाओ पृथ्वी बचाओ

शिकोहाबाद। अंतरराष्ट्रीय पादप स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर उच्च प्राथमिक विद्यालय ईटौली विकास खंड शिकोहाबाद में एक प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें पृथ्वी को बचाने के लिए बच्चों को पेड़ों की महत्ता के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान पेड़ों को काटने से रोकने के लिए बच्चों को प्रेरित किया।

मुख्य अतिथि अनुराधा शर्मा ने बताया कि पेड़ों की अलग भूमिका है। परंतु दिन प्रतिदिन पेड़ों की संख्या कम होती जा रही है। इस विषय पर जागरूकता हेतु विद्यालय में छात्रों को अवगत कराया गया। एक चित्रकला प्रतियोगिता में पेड़ लगाओ पृथ्वी बचाओ की थीम पर चित्र बनाए गए। कार्यक्रम को वनस्पति संरक्षण, संगरोध एवं संग्रह निदेशालय के अंतर्गत केन्द्रीए एकीकृत नशीजीव प्रबंधन केंद्र, आगरा द्वारा आयोजन किया गया।

जिसमें मुख्य अतिथि अनुराधा शर्मा वनस्पति संरक्षण अधिकारी (कीट) एवं कार्यालय प्रभारी राजेन्द्र कुमार सहायक वनस्पति संरक्षण अधिकारी एवं नारायण सिंह तकनीकी सहायक ने बच्चों का मार्गदर्शन किया। पुरुस्कार वितरण में विद्यालय के शिक्षकों अनुराग एवं सारिका यादव ने उत्कृष्ट कृतियों को पुरुस्कार दिए। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों ने पृथ्वी को हरा भरा बनाने की शपथ ली।

 

Dinesh
Dinesh

दीनेश वशिष्ठ एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहन समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव अर्जित किया है। दीनेश की विशेषता उनकी गहरी शोध क्षमता और सत्य को उजागर करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है और उनके रिपोर्ट्स ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Articles: 712