फिरोजाबाद: जिला जज ने वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

फिरोजाबाद। उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं नालसा स्कीम 2024-25 के अनुपालन में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हरवीर सिंह, जनपद न्यायाधीश व अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जनपद न्यायालय प्रांगण में वृक्षारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

जनपद न्यायाधीश हरवीर सिंह ने नीम का पौधा रोपित करते हुए कहा कि नीम का पेड़ एंटी बैक्टीरियल एवं एंटी फंगल होने के साथ ही यह एंटीऑक्सीडेंट होता है। यह औषधीय गुणों से भरपूर होता है, इसलिए आम जीवन में इसका खूब प्रयोग होता है। इसकी पत्तियों से लेकर बीज तक सब कुछ अत्यंत उपयोगी होते हैं। जिस प्रकार वायुमंडल में गर्मी के प्रकोप बढता जा रहा है, पेडों से ही गर्मी से राहत मिल सकती है।

पीयूष सिद्घार्थ अपर जिला जज व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने कहा कि हम सभी का कर्तव्य है कि पर्यावरण को सुरक्षित रखे,ं जिससे आने वाली पीढियों को भी प्राकृतिक सौन्दर्य व सुविधाएं मिल सके। कार्यक्रम में अरबिन्द कुमार सिंह-।। प्रधान न्यायाधीश, सुनील कुमार प्रथम अपर जिला जज, नवनीत गिरी अपर जिला जज, मुमताज अली अपर जिला जज एवं मिनाक्षी सिन्हा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के अतिरिक्त अन्य सभी न्यायिक अधिकारीगण, प्रभागीय वनाधिकारी पुनीता यादव, पर्यावरण व वन विभाग के कर्मचारीगण द्वारा सक्रिय सहभागिता करते हुए नीम, सदाबहार, गुलमोहर आदि पौधों का रोपण किया गया।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2254